ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों को जनसैलाब का नमन, मंत्री राजवाड़े के नेतृत्व में भटगांव में ऐतिहासिक पदयात्रा

सूरजपुर। शनिवार को भटगांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की शान, नारों की गूंज और आंखों में देश के लिए सम्मान—सब कुछ ऐसा था जैसे पूरा क्षेत्र वीर जवानों के सम्मान में एकजुट हो उठा हो। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में नगर पंचायत द्वारा आयोजित पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।इस गौरवपूर्ण यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। उनके साथ अहिवारा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री सांवला राम डहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश्वरी राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य अनुज राजवाड़े, भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, भाजपा नेता दीपक गुप्ता, समेत अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगर के सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत मुख्य चौक से हुई और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई समापन स्थल तक पहुंची।इस दरम्यान हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।इस दरम्यान कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा—ऑपरेशन सिंदूर ने देश को एक बार फिर यह भरोसा दिलाया कि हमारी सेना हर मोर्चे पर सक्षम है। यह पदयात्रा हमारी ओर से वीर सपूतों के लिए श्रद्धा और एकजुटता का प्रतीक है। पूर्व विधायक डहरे ने कहा—देशभक्ति को केवल शब्दों में नहीं, कर्मों में उतारने का समय है। ऐसी यात्राएं समाज को प्रेरित करती हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश्वरी राजवाड़े ने कहा, नगरवासियों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि हर वक्त देश के साथ खड़ा है। बहरहाल यात्रा में मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में गर्व और दिल में आभार था—उन वीरों के लिए जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए कुर्बान कर दिया। कुलमिलाकर यह तिरंगा यात्रा न केवल एक आयोजन थी, बल्कि एक संदेश थी – कि जब बात देश की हो, तो हर वर्ग हर तबके के रहवासी से लेकर जनप्रतिनिधि कभी पीछे नहीं रहता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *