कमिश्नर ने सीईओ की संभाग स्तरीय बैठक में पुनर्वास केन्द्रों के बेहतर संचालन पर दिया बल

जगदलपुर । बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा है कि पुनर्वासितों के समुचित पुनर्वास के लिए प्रशासन को और अधिक सार्थक एवं संवेदनशील प्रयास करने होंगे। समाज की मुख्यधारा में लौट चुके इन सदस्यों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थिर जीवन उपलब्ध कराने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इन्हें पात्रता के अनुरूप शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं से सेचुरेशन किया जाए।
कमिश्नर बस्तर श्री सिंह शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर के सभी सीईओ जिला पंचायत की संभाग स्तरीय बैठक में पुनर्वास केन्द्रों के बेहतर संचालन पर बल देते हुए उक्त निर्देश दिए। कमिश्नर सिंह ने कहा कि पुनर्वासितों को केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें आजीविका के मजबूत साधन, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, शिक्षा और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासितों की आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझते हुए विभागीय समन्वय के साथ कार्य किया जाए ताकि प्रत्येक व्यक्ति को परिवार जैसा माहौल मिल सके और वे समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि पुनर्वास कार्यक्रमों का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देगा जब लाभार्थियों को समय पर सहायता, मार्गदर्शन और निगरानी मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *