26 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सली सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। सुकमा पुलिस द्वारा अंदरूनी इलाकों में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय 26 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सली सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में बंडू उर्फ बंडी मड़काम पीएलजीए बटालियन 1 का सदस्य ईनामी 8लाख, मासे उर्फ वेट्टी कन्नी जगरगुंडा एरिया कमेटी की कृषि शाखा अध्यक्ष, ईनामी 5 लाख, पदाम सम्मी जगरगुंडा एरिया कमेटी केएएमएस अध्यक्षा, ईनामी 5 लाख, माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वर हुंगा कंचाल आरपीसी मिलिशिया कमांडर, ईनामी 2 लाख, पुनेम मगंडी जोनागुड़ा आरपीसी केएएमएस अध्यक्षा, ईनामी 2 लाख, कड़ती विज्जे उर्फ जयो दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्य, ईनामी 2 लाख, मड़काम शांति दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि कमेटी सदस्य, ईनामी 2 लाख, मुचाकी मासे केएमएस उपाध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख, एवं कड़ती हिडिय़ा उर्फ हितेष सीएनएम उपाध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, संजय कुमार, द्वितीय कमान अधीकारी 241 वाहिनी सीआरपीएफ, उमेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, परेश्वर तिलकवार, अनु.वि. अधिकारी सुकमा, राजेश के. सहायक कमाण्डेट 241 वाहिनी सीआरपीएफ, राजेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेट सीआरपीएफ 2 वाहिनी, रवि प्रकाश सहायक कमाण्डेट 218 वाहिनी सीआरपीएफ, उप निरीक्षक कृष्ण मोहन पाठक, 203 वाहिनी कोबरा के समक्ष आज बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 पुरुष नक्सली पर 8 लाख, 2 महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख एवं 4 अन्य नक्सलियों पर 2-2 लाख का इनाम घोषित था। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि, कपड़े, मिठाई और अन्य पुनर्वास सुविधाएं दी गईं। इसके अलावा, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए मदद दी जाएगी। आत्मसमर्पण की यह बढ़ती संख्या बताती है कि नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा है, तथा नक्सलवाद के खिलाफ प्रशासन की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *