हत्या की वारदात में शामिल 2 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

सुकमा। मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से जगरगुण्डा के हमराह जिला बल, डीआरजी का बल एवं कैम्प बेदरे से एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन, नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम गोंदल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम गोंदपल्ली की घेराबंदी कर 1 फरार नामजद इनामी महिला नक्सली मिडिय़म बुधरी पति मिडिय़म मल्ला उर्फ कूटा (डीकेएमएस अध्यक्षा इनामी 2 लाख) उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गोंदपल्ली सोढ़ीपारा थाना जगरगुण्डा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिला नक्सल ग्राम गोंदपल्ली के ग्रामीणों की बैठक लेकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर लकड़ी के डण्डे से पीट-पीट कर गले में रस्सी से गला घोटकर हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रही है। घटना के संबंध में पूर्व से थाना जरगुण्डा में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 190, 191(2), 140, 103 (1) भारतीय न्याय संहिता, 25 आम्र्स एक्ट, 38, 39, 16 (क) विधि विरूद्ध क्रिया कलाप अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटना में कार्यवाही के उपरांत विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *