बंसल क्लीनिक पर निगम ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

जगदलपुर । नगर निगम ने शहर की सार्वजनिक सड़क और नालियों को अवरुद्ध करने के मामले में बंसल क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई शहर में बेतरतीब निर्माण कार्य और उससे उत्पन्न होने वाली अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
निगम प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई कि बंसल क्लीनिक में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रेती और गिट्टी को सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से डंप कर दिया गया है। इस लापरवाही के चलते न केवल आम राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया था, बल्कि निर्माण सामग्री नालियों में भर जाने से उस क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ गई थी। इस कृत्य से स्थानीय स्वच्छता और यातायात संचालन दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के स्वच्छता विभाग की टीम ने मंगलवार को तत्काल मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट पाया गया कि संबंधित निर्माणकर्ता ने निगम के तय स्वच्छता मानकों और नियमों का खुला उल्लंघन किया है। मौके पर मौजूद स्वच्छता इंस्पेक्टर अजय बनिक, जोन प्रभारी समीर खान और शक्ति वेल की उपस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लीनिक प्रबंधन पर गंदगी फैलाने और नाली जाम करने के जुर्म में दस हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
वहीं धरमपुरा स्थित महावीर नगर इलाके में मकान जो प्लाट न 32 में हैं वहां के सरकारी नल में पानी नहीं आ रहा है। निवासियों ने निगम को लगातार शिकायत की मगर समाधान नहीं हो सका है सुंदरलाल शर्मा वार्ड में मोटर खराब होने के चलते पिछले तीन दिनों से पानी नहीं आने से वार्ड वासी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है पड़ा जिससे वार्डवासी पानी के लिए तरसते दिखे । मोटर का सुधार कार्य तीन दिनों तक चला पिछले तीन दिनों के बाद सुधारने में कामयाबी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *