महज 11 महीने पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन, विधानसभा में मौत बनकर गिरी फॉल्स सीलिंग! B-7 कक्ष में हादसा, कर्मचारी घायल

 

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। नवा रायपुर स्थित विधानसभा के भूतल के बी-7 कक्ष में अचानक छत की फॉल्स सीलिंग भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया, जिसे तत्काल विधानसभा अस्पताल ले जाया गया।

हादसे की तस्वीरें बेहद चिंताजनक हैं। कमरे में फॉल्स सीलिंग के बड़े-बड़े पैनल टूटकर फर्श पर बिखरे पड़े हैं। छत का हिस्सा उखड़ गया और आसपास सीलिंग के टुकड़े फैले दिखाई दे रहे हैं। जिस जगह कर्मचारी काम करते हैं, वहां इस तरह छत का अचानक गिरना किसी बड़े हादसे की आशंका को उजागर करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस विधानसभा भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 11 महीने पहले किया था, वहां इतनी जल्दी फॉल्स सीलिंग कैसे गिर गई? प्रधानमंत्री मोदी ने 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था। लगभग 324 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक परिसर में इस तरह की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विधानसभा जैसे संवैधानिक संस्थान में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगर सीलिंग का भारी हिस्सा किसी कर्मचारी के सिर पर सीधे गिरता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना के बाद यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर नए भवन में ऐसी नौबत क्यों आई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

फिलहाल हादसे के तकनीकी कारणों, घायल कर्मचारी की स्थिति और जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि विधानसभा प्रशासन इस घटना की जांच कराता है या नहीं और भवन के अन्य हिस्सों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *