हाईकोर्ट ने घोषित किया 2026 के लिए अवकाशों की घोषणा, 31 जनवरी और 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए अवकाशों की सूची जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में मुख्य त्योहारों, रजिस्ट्री की छुट्टियों, समर वेकेशन और विंटर वेकेशन की विस्तृत जानकारी दी गई है। हर महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश रहेगा लेकिन 31 जनवरी और 28 फरवरी के शनिवार को वर्किंग डे घोषित किया गया है।
हाई कोर्ट में समर वेकेशन 18 मई से 12 जून 2026 तक रहेगा। इस दौरान हाई कोर्ट बंद रहेगा, हालांकि रजिस्ट्री खुली रहेगी ताकि आवश्यक मामलों की फाइलिंग और जरूरी काम किए जा सकें। वहीं विंटर वेकेशन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा। 24 दिसंबर को रजिस्ट्री खुली रहेगी। उसके बाद 26 से 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री भी बंद रहेगी।
मिलाद-उन-नबी, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा और मुहर्रम की छुट्टियों की तारीखें चांद दिखने के आधार पर परिवर्तित हो सकती हैं। हाई कोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य सरकार की सूची में से तीन वैकल्पिक अवकाश चुनने का अधिकार दिया गया है।
इसके अलावा सभी रविवार को हाई कोर्ट और रजिस्ट्री बंद रहेंगे। हर महीने दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश रहेगा। 31 जनवरी और 28 फरवरी 2026 के शनिवार को वर्किंग डे घोषित किया गया है। अन्य शनिवारों को हाई कोर्ट बंद रहेगा, लेकिन रजिस्ट्री खुली रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *