सौम्या, रानू व बिशनोई के खिलाफ तीन नए एफआईआर

रायपुर। ईओडब्ल्यू एसीबी ने कोल घोटाले में निलंबित और जेल में बंद पूर्व आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ तीन नए एफआईआर दर्ज किया है। ये नए केस आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की धाराओं में दर्ज किया। जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ अलग अलग मामले क्रमांक 22,23 और 24 दर्ज किए हैं।
सौम्या चौरसिया और परिवार के नाम पर 9 करोड़ 20 लाख रुपए की 29 अचल संपत्ति होने की पुष्टि ईओडब्ल्यू ने की है।यह संपत्ति वर्ष 2021 से 2022 के बीच खरीदी गई है। आईएएस रानू साहू पर वर्ष 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप है। जबकि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया गया है। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई का वर्ष 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपए करीब इस अवधि में ही उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से 5 करोड़ रुपए की कई अचल संपत्ति क्रय की जो कि उनके वेतन से 500 गुना अधिक है। यह जानकारी ईओडब्लू ने दी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *