IPS promotion: – IPS अरुण देव गौतम और IPS हिमांशु गुप्ता डीजी बने , आदेश हुआ जारी : –

रायपुर। अरूण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। मंगलवार को गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक 1992 बैच के आईपीएस अरूण देव गौतम और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता को डीजी पदोन्नत किया गया है। उल्लेखनीय है कि चार आईपीएस के पदोन्नति के संबंध में गत दिनों डीपीसी हुआ था। आज जारी आदेश के बाद अब यह तय हो गया है कि डीजीपी अशोक जुनेजा के अगले माह सेवानिवृत्त होने के बाद इन्हीं दोने में से कोई एक इस पद को सम्हालेंगे। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठता को देखते हुए अरूण देव गौतम के नए डीजीपी बनने की संभवना अधिक है।











