राज्य का गौरव कहलायेगा पाटेश्वर धाम का कौशल्या मंदिर , मंदिर संपर्क यात्रा लेकर वनांचल क्षेत्र कवर्धा पहुँचे संत राम बालक दास

राज्य का गौरव कहलायेगा पाटेश्वर धाम का कौशल्या मंदिर , मंदिर संपर्क यात्रा लेकर वनांचल क्षेत्र कवर्धा पहुँचे संत राम बालक दास
कौशल्या माता का विश्व का अद्वितीय कौशल्या धाम का निर्माण होने जा रहा है जो छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले में 2026 में बनकर तैयार हो जायेगा . यह मंदिर पूरे विश्व भर में राज्य का गौरव कहलायेगा . इसी संदेश को जन जन तक पहुँचाने के लिए संत बालक राम दास जी ने 45 दिन की मंदिर यात्रा निकाली गई है जो आज वनांचल क्षेत्र कवर्धा जिले के पडरिया पहुँची .

पडरिया पहुँचते ही विश्व हिंदू परिषद समेत तमाम प्रतिष्ठित लोगो ने संत श्री का स्वागत किया स्वागत पश्यात विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में बन रहे गौरवशाली मंदिर की यात्रा के लिए जामडी पाटेश्वर संत राम बालक दास की प्रशंसा की और कहा इसी तरह मंदिर यात्रा का प्रचार प्रसार कर सभी ग्रामीण अंचल वासियोंको इससे जोड़ा जाएगा ताकि सभी सनातनी हिन्दू इसके साक्षी बने .
मंदिर के निर्माण के लिए अंधेरीकछार के राम साकत ने 71 हजार का संकल्प लिया इसी तरह लोग मंदिर निर्माण के लिए लोग स्वेक्षा से अपना योगदान दे रहे है .










