प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म कर चार दरिंदों ने किया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जांजगीर। एक युवती के साथ चार दरिंदों ने हैवानियत की सारे हदे पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म करने के साथ ही शराब के नशे में आरोपियों ने पीडि़ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना चांपा थाना क्षेत्र का है जहां पीडि़ता लड़की कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की के माता-पिता चांपा थाना क्षेत्र में एक बाड़ी में रहकर मजदूरी करते है। पीडि़ता अपने मां-पिताजी के पास चांपा गयी हुई थी। इसी बीच पीडि़ता के उरगा स्थित गांव के बगल के ही गांव के चार युवक चांपा पहुंचे। आरोपियों ने लड़की के परिजनों को पिकनिक मनाने की बात कहकर उनकी बाड़ी में ही रूक गये। इसके बाद बाड़ी में ही खाना बनाने के बाद आरोपियों ने पीडि़ता के पिता को शराब सेवन कराने के साथ ही खुद भी शराब पी। इस दौरान युवती की मां और भाई पास के ही गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गये। युवती के पिता के शराब के नशे में धुत्त होने के बाद आरोपियों की लड़की पर नीयत बिगड़ गयी। शराब के नशे में धुत्त चारो आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से दहशत में आई पीडि़ता ने दूसरे दिन सुबह घर पहुंची अपनी मां को पूरी घटना बतायी। जिसके बाद पीडि़ता ने परिजनों के साथ चांपा थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी।
गरीब परिवार की बेटी के साथ हुए इस हैवानियत की वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया और पीडि़ता को जब मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया तो मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर की भी रूंह कांप गयी। डॉक्टर ने बताया कि पीडि़ता के साथ गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने हैवानियत की सारे हदे पार कर दी। पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म के निशान मिले है। युवती के साथ हुए हैवानियत और बर्बरता की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपियों के हर एक ठिकाने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि चारो आरोपी छत्तीसगढ़ से बाहर भागने की फिराक में सड़क मार्ग से फरार हुए है। बताया जा रहा है कि चारो आरोपी एक ट्रक में छिपकर भाग रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *