तहसील ऑफिस के कानूनगो शाखा प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

महासमुंद। पिथौरा तहसील ऑफिस के कानूनगो शाखा प्रभारी कोटवार से निलंबन से बहाली के एवज में 50 हजार और बकरा की मांग की थी। कर्मचारी को 25 हजार रुपए की पहली किश्त लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरों के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए रायपुर ले गई है।
गांव के कोटवार राजू चौहान ने कानूनगो शाखा के प्रभारी माइकल पीटर सहायक. ग्रेड 2 की शिकायत रायपुर ऑफिस में की थी। प्रार्थी कोटवार के अनुसार वह 14 नवंबर 2024 को निलंबित हुआ था। निलंबन से बहाली के लिए वह तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आवेदन देने पर कानूनगो शाखा के माइकल पीटर ने 50 हजार रुपए रिश्वत और एक बकरे की मांग की थी। कोटवार रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *