नारायणपुर महिला कॉलेज में बिना टेंडर के खरीदी मामले में प्राचार्य सहित पांच निलंबित

नारायणपुर । जिले के नवीन वीरांगना रमोतिन माडिय़ा शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय में बिना निविदा (टेंडर) प्रक्रिया अपनाए करोड़ों रुपये की खरीदी करने के मामले में डॉ. योगेन्द्र कुमार पटेल, सहायक प्राध्यापक भूषण जय गोयल, किशोर कुमार कोठारी, हरीश चंद बैद और नोहर राम को निलंबित किया गया है। विभाग इनके विरुद्ध अलग से विभागीय जांच भी शुरू करने जा रही है।
मिली जानकरी के अनुसार नारायणपुर महाविद्यालय में 14 अक्टूबर 2025 को 35 लाख रुपये के 22 आदेश बिना टेंडर जारी किए गए । इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने 28 नवंबर 2025 को अपर संचालक की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की थी । समिति की रिपोर्ट में गंभीर वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद विभाग के आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए। निलंबित अधिकारियों में नारायणपुर के प्राचार्य सहित क्रय समिति के सदस्य और सहायक प्राध्यापक शामिल हैं।
गौरतलब है कि इसके पहले महासमुंद के शासकीय आदर्श महाविद्यालय, लोहारकोट में यहां के प्राचार्य डॉ. एसएस तिवारी को पीएम-उषा और रूसा मद से आवंटित करीब 1.06 करोड़ रुपये की खरीदी में गड़बड़ी के मामले में निलंबित किया गया था। इसके साथ ही क्रय समिति के अन्य सदस्यों में शासकीय कॉलेज पिथौरा के चार सहायक प्राध्यापकों में डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. बृहस्पत सिंह विशाल, पीठी सिंह ठाकुर और डॉ. एसएस दीवान को निलंबित किया गया था। गड़बड़ी में इनकी भी संलिप्तता पाई गई थी। एसे ही एक अन्य मामले में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में 15 अप्रैल 2025 को एक ही दिन में एक करोड़ रुपये के 26 क्रय आदेश जारी किए गए, इस मामले में भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *