वाणिज्य उद्योग मंत्री कल रहेंगे कोडागांव जिले के दौरे पर

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 13 जनवरी को कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पहले मंत्री श्री देवांगन दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाऊस कोंडागांव में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 4:30 बजे कोंडागांव से रवाना होकर रात 7:30 बजे शंकर नगर रायपुर पहुचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *