आईसीएसआई रायपुर चैप्टर के नए भवन का भूमि पूजन संपन्न

00 केंद्रीय भारत में सीएस प्रोफेशन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि – शुभम
रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के रायपुर चैप्टर (डब्ल्यूआईआरसी) के नए भवन का भूमि पूजन समारोह आज कमल विहार, सेक्टर-8ए, रायपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्री नंद कुमार साहू, अध्यक्ष – रायपुर विकास प्राधिकरण विशिष्ट अतिथि रहे।
समारोह में सीएस धनंजय शुक्ला (अध्यक्ष, आईसीएसआई), सीएस पवन जी. चांडक (उपाध्यक्ष, आईसीएसआई), सीएस आशीष करोडिय़ा (चेयरमैन – इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी), सीएस बी. नरसिम्हन (पूर्व अध्यक्ष, आईसीएसआई), सीएस प्रवीण सोनी (सेंट्रल काउंसिल मेंबर), सीएस ऋषिकेश वाघ (चेयरमैन – डब्ल्यूआईआरसी), सीएस वाई.सी. राव (डब्ल्यूआईआरसी सदस्य) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कंपनी सेक्रेटरीज की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और नीति निर्माण में सीएस प्रोफेशनल्स का योगदान विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में अहम है।
इस अवसर पर सीएस शुभम काँकानी, अध्यक्ष – रायपुर चैप्टर ने बताया कि आईसीएसआई का नया भवन केंद्रीय भारत में कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा, जो आने वाली पीढिय़ों के सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, प्रशिक्षण और नेतृत्व का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में राज्यभर से लगभग 150 सीएस सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह ने रायपुर चैप्टर की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *