यूजीसी ने छग के तीन सहित देश भर के 54 निजी विवि को भेजा नोटिस

रायपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के 54 निजी विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी किया है जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन निजी विश्वविद्यालय भी शामिल है। ये शैक्षणिक संस्थान यूजीसी के सेल्फ पब्लिक डिस्क्लोजर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
जून 2024 में यूजीसी ने दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसके अनुसार सभी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करनी थी। जानकारी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए और इसके लिए लॉगिन या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। यूजीसी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निजी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वह अपने संस्थानों की पूरी जानकारी आयोग को भेजें। इसके लिए एक फार्मेट भी भेजा गया था लेकिन देश भर के 54 निजी विश्वविद्यालयों ने इसका उल्लंघन करने पर उन्हें नोटिस जारी किया है जिनमे छत्तीसगढ़ के भी तीन विश्वविद्यालय विधान सभा के नरदहा के पास स्थित विवि, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, ग्राम – सांकरा कुम्हारी, दुर्ग तथा महर्षि प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मंगला, बिलासपुर शामिल है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का कहना है कि प्राइवेट विश्वविद्यालय को पहले भी कई बार इन जानकारियों के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन उनके स्तर से अबतक कोई जवाब नहीं आया है। उन्हें कई बार ईमेल भेजकर व ऑनलाइन मीटिंग में इस संबंध में याद दिलाया गया था।










