सुहिणी सोच का करवा चौथ उत्सव 10 को

रायपुर। सुहिणी सोच हमेशा की तरह इस वर्ष भी 10 अक्टूबर को करवा चौथ उत्सव अग्रसेन धाम के पास स्थित चोकरधानी में मनाने जा रहा है जहां मुुंबई के म्युजिकल तंबोला आर्टिस्ट मीतकलाकार राहुल इंगले अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस उप, बेस्ट जोड़ी, बेस्ट मेकअप, सेल्फी कोन्टेस कपल्स, फोटो शूट, करवा चौथ स्पेशल पूजा एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह शाम 4 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम में विशेष रुप से नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे उपस्थित रहेंगी।
संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी व सचिव पूनम बजाज, मीडिया प्रभारी आरती मयानी एवं कविता नारा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के निर्देशक मुस्कान लालवानी, ईशानी तोलानी, लक्ष्मी बजाज, हेमा जेठवानी, सिया जसवानी हैं जिनसे संपर्क कर एंट्री पास लिया जा सकता है। तंबोला के लिए विशेष उपहार के रुप के गोल्ड नेकलेस, गोल्ड रिंग, गोल्ड ईयररिंग और लकी ड्रॉ में डायमंड रिंग दिया जाएगा। म्युजिक तंबोला का आयोजन शाम को 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक होगा और करवा चौथ का विशेष पूजा कार्यक्रम रात 7 बजे से 8.30 बजे के बीच आयोजित किया गया है जहां करवा क्वीन का चुना किया जाएगा। इसके अलावा सेलिब्रेटी एक्टर के रुप में शीलू शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी।










