सुहिणी सोच तिल्दा इकाई के पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण

रायपुर। सुहिणी सोच संस्था एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद का तिल्दा इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पिछले दिनों तिल्दा के झूलेलाल मंदिर के लॉन में संपन्न हुआ। औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर झूलेलाल की आरती की गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में वंदना खुशालानी राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की सदस्य,सी ए चेतन तारवानी,श्री लधाराम नैनवानी,श्री शमनलाल खूबचंदानी, प्रभारी किशोर सेतपाल, सहप्रभारी राजू भिखवानी,फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी,करिश्मा कमलानी,रेणू कृष्णानी, महेश वाधवानी एवं राजेश सेतपाल मौजूद थे।
अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तत्पश्चात सुहिणी सोच की अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी ने सीमा विधानी को अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई और फाउंडर मनीषा तारवानी ने नये सदस्यों को शपथ दिलाई। तिल्दा इकाई के लिए करिश्मा कमलानी को प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया
तत्पश्चात भोपाल से आए मोहित शेवानी और उनकी टीम ने सिंधी संस्कृति और विरासत को समर्पित जर्नी ऑफ सिंधी का लाइव संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को लोगों की भरपूर सराहना मिली। सचिव रेणू कृष्णानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति बुधवानी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *