अग्र महिला क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता बनी समता सुपर क्वींस

रायपुर। रायपुर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा राजधानी रायपुर में पहली बार अग्र महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन पाम बेलीजियो के टर्फ 71 स्काई स्पोर्ट्स क्लब में किया गया। फाइनल मुकाबला समता सुपर क्वीन्स एवं गुढिय़ारी द फीयरलेस इलेवन के बीच खेला जहां अग्र महिला क्रिकेट चैंपियनशिप कर खिताब समता सुपर क्वीन्स ने 7 विकेट से जीतकर हासिल कर लिया। मैन ऑ$फ द मैच हर्षिता बजाज, बेस्ट बॉलर नेहा अग्रवाल,बेस्ट फील्डिंग डिंपल अग्रवाल,बेस्ट कैच- श्वेता बिरमीवाल, बेस्ट विकेट कीपिंग -रिया अग्रवाल, बेस्ट रन मेकिंग -नीलम अग्रवाल वर्षा अग्रवाल को दिया गय।
अग्रवाल महिला मंडल की मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के 19 मोहल्ले में से महिला मंडल की आठ टीम बनी जिसमें रामसागरपारा पावर पैक्स, समता सुपर क्वींस, गुढिय़ारी द फीयरलेस इलेवन, रॉयल क्वीन, थंडर क्वीन, वंडर वूमेन, अवंती स्ट्रिकर्स, बाउंड्री ब्रेकर शामिल है। अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा अग्रवाल महिला डॉक्टर्स को क्रिकेट खिलाया गया जिसमें डॉक्टरों की दो टीम व्हाइट कोट वेरियस एवं डॉक्टर ऑनफायर थी। सभी के बीच बहुत ही दिलचस्प एवं रोमांचकारी मुकाबला हुआ मुकाबला हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *