पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 अक्टूबर की शाम को आएंगे रायपुर

00 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान गुढिय़ारी में करेंगे श्री हनुमंत कथा
00 मुख्यमंत्री श्री साय सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी व विधायक करेंगे कथा का रसपान
रायपुर। युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में दही हांडी उत्सव स्थल,अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढिय़ारी में दूसरी बार बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक श्री हनुमंत कथा करने जाने जा रहे है। इस दौरान वे किसी भी दिन अपना दिव्य दरबार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच लगा सकते है। कथा का प्रसारण संस्कार टीवी, बसंत अग्रवाल के ऑफिशियल इस्ट्राग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक किया जाएगा। 3 अक्टूबर की शाम को 6 बजे पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुचेंगे जहां युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) और स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्य उनका स्वागत करेंगे। जैसे ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत माता चौक पर पहुंचेंगे लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा और वहां से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल के लिए निकल पड़ेंगे और गुढिय़ारी की पावनधारा पर पहुंचते ही फूलों की वर्षा करते हुए कथा स्थल तक उनका स्वागत किया जाएगा। कथा स्थल की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है और इसके लिए विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग जिम्मेदारी लेते हुए सेवा कर रहे है। इससे पहले चंदन – बसंत अग्रवाल, संजय दुबे प्रांत संपर्क प्रमुख, महेश बिरला रायपुर महानगर, संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुढिय़ारी नगर, संघ चालक नरेंद्र उपाध्याय, स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नंदन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता महानंद, सच्चिदानंद उपासने सहित बड़ी संख्या में स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति में रविवार को कार्यालय में बैठक लेकर सेवादारों के प्रमुखों को बिल्ला व बैच प्रदान किया।

पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 अक्टूबर की शाम को आएंगे रायपुर
पत्रकारों से चर्चा करते हुए युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) ने बताया कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए इस बार कई बड़े वीआईपी आने वाले है। जिनमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल है। श्री बसंत अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्ग और विकलांग लोगों के लिए नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा की व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *