आदिवासी कन्या छात्रावास में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस का आयोजन

रायपुर। सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा 2 अक्टूबर को मेंटल हेल्थ अवेयरनेस का आयोजन किया गया। बुधवार को रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में आदिम जाति कल्याण विभाग के आदिवासी कन्या छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को बताया कि कैसे आप स्ट्रेस फ्री हो कर लाइफ को इंजॉय कर सकते है। एक माडल के माध्यम से बताया कि इमोटिव बिहेबियर थेरेपी से हम ख़ुद को स्ट्रेस फ्री कैसे रख सकते है। हम चीजों से नहीं परसेपसन से डिस्टर्व होते है।
सायकोलॉजिस्ट दीप्ति दुबे, डॉ. नेक दत डेविड, प्रियंका सुषमा सभी मनोवैज्ञानिक ने छात्रों को चिन्तामुक्त जीवन जीने के विषय में विस्तार से समझाया एवं सवालों के जवाब भी दिए।










