23 जनवरी को मनोज रुपड़ा सहित देश के कई नामचीन लेखक, कवि और संस्कृतिकर्मी करेंगे शिरकत

00 जन संस्कृति मंच के आयोजन में प्रतिवाद की रचनाओं का होगा पाठ
रायपुर। जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा 23 जनवरी 2026 को सृजन संवाद-3 में देश के नामचीन लेखक, कवि और आलोचक शिरकत करेंगे. सिविल लाइन के वृंदावन हॉल में शाम ठीक चार बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में देश के चर्चित कथाकार मनोज रुपड़ा के अलावा हरिओम राजोरिया अशोक नगर, बसंत त्रिपाठी इलाहाबाद, विनोद वर्मा रायपुर, सुदीप ठाकुर रायपुर, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता इलाहाबाद और समीर दीवान रायपुर न केवल प्रतिवाद की रचनाओं का पाठ करेंगे ब्लकि दर्शकों और श्रोताओं से संवाद भी करेंगे.
जसम के इस महत्वपूर्ण आयोजन में संस्कृतिकर्मी वर्षा बोपचे,सुनीता शुक्ला और सीमा राजोरिया द्वारा जनगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी. कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजकुमार सोनी एवं आभार रूपेंद्र तिवारी द्वारा किया जाएगा. प्रगतिशील और जनवादी मूल्यों पर यकीन रखने वाले वे सभी लेखक, पत्रकार, कवि, कलाकार, संस्कृतिकर्मी, इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं जो मानते हैं कि अभी विचारधारा की मौत नहीं हुई है और इतिहास को फांसी पर लटकाया नहीं जा सका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *