किरण सिंहदेव पुन: बने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह दोबारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। इसकी घोषणा शुक्रवार को भारती जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की। इस घोषणा के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद थे।
बस्तर संभाग में अपनी खास पहचान और राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले किरण सिंहदेव जगदलपुर के रहने वाले हैं और पिछले 30 सालों से राजनीति में सक्रिय है। वह पेशे से वकील हैं। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की और वे अब भाजपा संगठन में दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
छात्र जीवन से राजनीति में कदम
1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने
2000 में युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने
2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष
2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री
2014 तक नगर निगम के महापौर
2023 विस चुनाव में टिकट मिला
2023 में जगदलपुर विधायक बने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *