कटकोना-सुंदरपुर नर्सरी पहुंच मार्ग को मिली 3.84 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर। मनेंद्रगढ़ जिले के कटकोना मेन रोड से सुंदरपुर नर्सरी पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 3.18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 84 लाख 48 हजार रुपए की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति दी गई है।
सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद देवाडांड, सलका, सुंदरपुर, कटकोना, नेवारी, बहरा, बेलकामार, जरौंधा और सकड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में भी राहत मिलेगी।
मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *