जानकी-2 में दिलेश के अपोजिट होंगी जागृति सिन्हा

रायपुर। एन. माही फिल्मस् प्रोडक्शन की हिन्दी व छत्तीसगढ़ी फिल्म जानकी-02 की हीरोइन के लिए अभिनेत्री आरवी सिन्हा (जागृति) के रूप में तलाश पूरी हो गई है, क्योंकि हीरोइन की खोज लंबे समय से की जा रही थी। वे इस फिल्म के सुपर स्टार दिलेष साहू के अपोजिट रोल में नजर आएंगी।
एन. माही की हिन्दी व छत्तीसगढी फिल्म जनकी 07 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है अभी रूपहले पर्दे में पहुंची भी नहीं है फिर यहां जानकी-02 की बात क्यों की जा रही है। तो बता दें कि फिल्म जानकी-02 की तैयारी भी पूरी हो चुकी है और जानकी के रिलीजिंग के जस्ट बाद से ही जानकी-02 की शूटिंग प्रारंभ हो जाएगी जिसकी हीरोईन आरोही सिन्हा-जागृति के चयन के बाद एन. माही की बडी खोज पर विराम लग गया है। इसके बाद फिल्म के दूसरे करैक्टर का चयन अभी बाकी है। अभिनेत्री आरवी सिन्हा इससे पहले लव के चक्कलस, मया-03 के अलावा दूसरी अन्य फिल्में व कई एल्बम कर चुकी हैं।
आरोही ने अपने बारे में बताया कि बचपन से फिल्म की ओर रूझान थी परन्तु परिजनों के कहने पर यूपीएससी की तैयारी में लग गई, इस बीच एल्बम करने को मिला, जिससे फिल्म के लिए रास्ते बनने लगे और एन. माही की ही फिल्म लव के चक्कलस से छॉलीवुड में डेब्यू की। आरवी टिकटॉक में भी सक्रिय रही। आज उसके पास रिलजिंग के लिए तीन से चार फिल्में है, कुछ की डबिंग बाकी है तो कुछ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *