ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा और शोषण की लड़ाई के लिए एक होना आवश्यक – चौबे
00 छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज ने मनाया दीपावली मिलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह पूर्व वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे की मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
इस अवसर पर रविंद्र चौबे ने कहा कि दीपावली किसानों का त्यौहार है और लगभग सभी ब्राह्मण किसान परिवार से हैं। यहां की धरती, मिट्टी से जुड़े हम लोग अगर छत्तीसगढिय़ा नहीं तो और कौन हो सकता है। आज ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा और शोषण की लड़ाई के लिए एक होना आवश्यक हैं। इस अवसर पर कल्याण कृषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सामाजिक चुनौतियां का सामना करने के लिए ब्राह्मण समाज की एकता को आवश्यक बताया। अरुण शुक्ला, प्रदीप शर्मा, कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व महापौर एवं वर्तमान में रायपुर नगर निगम पालिक के सभापति प्रमोद दुबे ने भी दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया और बधाई दी। योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
सर्व ब्राह्मण समाज को जोडऩे वाले प्रमुख सूत्रधार अविनाश शुक्ला ने भी सबके प्रति आभार प्रकट किया। अंत में आभार प्रदर्शन विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया ।इस अवसर पर विभिन्न ब्राह्मण सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या युवा, व महिलाऐं उपस्थित थे।