शीतला बाज़ार, पुरानी बस्ती में ग्रीन आर्मी जल्द खेलेगा नि:शुल्क झोला वितरण केंद

रायपुर। यह केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि एक पूर्णकालिक मिशन है, जिसके लिए संस्था की पुरानी बस्ती, ब्राह्मण पारा और बुढ़ापारा की टीमें दिन-रात समर्पित भाव से काम कर रही हैं। आगामी 5 अगस्त तक मिशन मोड पर कार्य करते हुए ग्रीन आर्मी ने एक विस्तृत 16-सूत्रीय कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें अब कई नए आयाम भी जुड़ गए हैं, जो इस अभियान को और गति प्रदान करेंगे। शीतला बाज़ार, पुरानी बस्ती में ग्रीन आर्मी द्वारा जल्द ही एक नि:शुल्क झोला वितरण केंद्र खोला जाएगा। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पॉलीथिन का उपयोग करने वाले व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना होगा। उन्हें पॉलीथिन को जमा करने और उसके बदले में नि:शुल्क कपड़े के झोले प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने बताया कि यह पहल पॉलीथिन के सुरक्षित पुनर्चक्रण और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पॉलीथिन के अभिशाप से धरती को मुक्ति दिलाने के अपने महत्वाकांक्षी मिशन में, ग्रीन आर्मी संस्था राजधानी के शीतला बाज़ार, पुरानी बस्ती को पॉलीथिन-मुक्त बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। ग्रीन आर्मी एक माह के भीतर शीतला बाज़ार को पूरी तरह से पॉलीथिन-मुक्त करने के अपने दृढ़ संकल्प की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *