भूपेश के गढ़ में आठ जनपद सदस्यों ने बीजेपी का दामन थामा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर जोड़ तोड़ का खेल चल रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है. क्योंकि यहां निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अब पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस अपना अध्यक्ष नहीं बना पाएगी. क्योंकि जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिससे अब जनपद पंचायत में बीजेपी का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है.
जनपद पंचायत के चुनाव में कांग्रेस समर्थित और निर्दलीय आठ जनपद सदस्यों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, बता दें कि पाटन जनपद में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का आंकड़ा अब 18 तक पहुंच गया है, जिसमें 10 बीजेपी समर्थित सदस्य चुनाव जीते थे, लेकिन अब कांग्रेस और निर्दलीय को मिलाकर आठ जनपद सदस्य और बीजेपी की तरफ आ गए हैं. जिससे जनपद पंचायत पाटन में बीजेपी अब आसानी से अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना पाएगी. पाटन विधानसभा क्षेत्र भूपेश बघेल की गृह विधानसभा है जहां से वह खुद विधायक हैं, ऐसे में यहां कांग्रेस का अध्यक्ष न बन पाना पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *