माना विमानतल में कोकीन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। माना पुलिस ने कोकीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट से की गई।यह व्यक्ति इंडिगो की उड़ान में दिल्ली से रायपुर पहुंचे एक व्यक्ति को माना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर उसे विमानतल के बाहर से 270 ग्राम कोकीन पावडर के साथ गिरप्तार कर लिया। जप्त कोकीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
जमीनी स्तर पर गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए तस्करों ने अपनी रणनीति बदल हवाई के रास्ते का विकल्प अपनाया है। इस मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलु यह है कि दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ डीआरआई और अन्य एजेंसियों की कड़ी निगरानी को चकमा देकर यह तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट से आसानी से निकल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *