4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिला दीपावली तोहफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक के पहले ही बड़ी घोषणा की है,राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाते हुए अब 46 से 50 प्रतिशत कर दिया गया है। पहली अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का बढ़ा हुआ यह लाभ मिलेगा। बहुप्रतिक्षित मांग पाकर राज्य के कर्मचारियों के लिए यह दीपावली का बड़ा तोहफा है।