58 प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

रायपुर। प्रदेश में कार्यरत 58 प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर दी गई है। बता दें कि वर्ष 2013 में नियुक्त प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षावधि सामान्य प्रशासन के निर्देशानुसार 3 वर्ष में समाप्त करने के लिए लंबा संघर्ष एवं आंदोलन किया गया था किंतु 2013 से लंबित परीक्षा अवधि 13 वर्ष बाद भी समाप्त नहीं हुई थी। आयुक्त उच्च शिक्षा के 23 जून को जारी आदेश का मुख्य संरक्षक विजय कुमार झा, संरक्षक सी एल दुबे, उमेश मुदलियार, पीतांबर पटेल, सुनील तिवारी, अनिल राजपूत आदि ने स्वागत करते हुए आंदोलन के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रयोगशाला तकनीशियन संघ के मुख्य संरक्षक विजय कुमार झा एवं संरक्षक सीरियल दुबे ने बताया है कि बूढ़ा तालाब धरना स्थल से लेकर तूता धरना स्थल तक पर्यवेक्षावधि समाप्त करने के लिए लंबे आंदोलन किया गया था। राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष है, बाद में सामान्य प्रशासन विभाग में इसकी अवधि बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी थी। लेकिन अनेक संवर्ग के कर्मचारी प्रशिक्षण अवधि समाप्त करने के लिए संघर्षरत हैं।

58 प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

58 प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *