मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के निधन पर किया गहरा दु:ख प्रकट

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार श्री नितिन चौबे जी के निधन का समाचार बहुत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री नितिन चौबे जनतंत्र टी.व्ही. के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे।