उद्योग मंत्री देवांगन से मिला चेंबर प्रतिनिधिमंडल,एमएसएमई महोत्सव में शामिल होने दिया निमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं आईसीएआई रायपुर ब्रांच के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित एमएसएमई महोत्सव चेंबर भवन रायपुर में 27 जून को प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतु उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से भेंट की एवं उन्हें आमंत्रित किया। इस भेंट में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, उपाध्यक्ष सुदेश मध्यान, जितेंद्र शादीजा, निलेश शाखला, धनेश मटलानी, रितेश, महेंद्र बागरोडिय़ा एवं सी.ए. फेडरेशन चेयरमैन विकास गोलछा एवं आयोजन टीम उपस्थित हुए। यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देना, उन्हें अवसर प्रदान करना तथा उनकी क्षमताओं को प्रदर्शित करना है।










