कैबिनेट विस्तार कभी भी – साय

रायपुर। लोगों की उत्सुकता अब और ज्यादा बढ़ गई है कि छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार आखिर कब हो रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट विस्तार पर मंगलवार को कहा कि इंतजार कीजिए, कभी भी हो सकता है। श्री साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में ये बातें कही। सीएम के बयान के बाद कैबिनेट विस्तार होने के आसार हैं।
प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और पार्टी के राष्ट्रीय सहमहामंत्री शिवप्रकाश रायपुर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगले दो-तीन दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। वैसे देखा जाए तो अभी कैबिनेट में दो पद खाली हैं, लेकिन चर्चा है कि तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस सिलसिले में हरियाणा विधानसभा का उदाहरण दिया जा रहा है। पार्टी हल्कों में कई नाम चर्चा में हैं। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, दुर्ग के विधायक गजेन्द्र यादव, पुरन्दर मिश्रा, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *