10 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ लौटने पर भाजयुमो कार्यकर्ता कल बाइक रैली के माध्यम से करेंगे मुख्यमंत्री साय का स्वागत

रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ के लिए एक नया आयाम लेकर आ रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का छत्तीसगढ़ भाजपा कल दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के लिए एक नई सौगात और नया इन्वेस्टमेंट लेकर आ रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के लिए हर्ष का विषय है। इस अवसर पर भाजपा और शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही साथ महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से विमानतल से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक मुख्यमंत्री श्री साय की अगुवाई करेंगे। विमानतल पर मुख्यमंत्री साय जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकारिहा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की जनता के विकास की सदैव चिंता करते है और प्रदेश की जनता का विकास लगातार हो रहा है उनके विदेश यात्रा से लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *