भाजपा प्रत्याशी रूपी असत्य है उसे हराना है, फिर तो रामचन्द्रजी आने वाले हैं – महंत

00 रायपुर दक्षिण के मतदाता शिक्षित और जागरूक है, मतदाताओं तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी – बैज
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कल भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी रूपी असत्य कहते हुए उसे हराना की बात कही। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को शिक्षित और जागरूक करते हुए कहा कि मतदाताओं तक पहुंचने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, टिकट के दावेदार महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अरुण वोरा, पूर्व मंत्री जैयसिंह अग्रवाल, धनेंद्र साहू के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दस महीने में हम सरकार की नाकामियों से लड़ते आए हैं। इस सरकार ने अराजकता का माहौल बना दिया है। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, यह साबित करने में हम सफल रहे हैं। बैज ने कहा कि मतदाताओं तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि रायपुर दक्षिण के मतदाता शिक्षित और जागरूक हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने हा कि वो दस चुनाव जीत चुके हैं, और तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। मैं 25 साल की उम्र में पहला चुनाव लड़ा था और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने चुनाव को पूरी तरह संगठन पर छोड़ दिया और संगठन के निर्देशों के मुताबिक प्रचार करते रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विश्वास बहुत जरूरी है। यदि कार्यकर्ता को अपने नेताओं, और साथियों पर विश्वास नहीं है, तो वह चुनाव नहीं जीत सकता। कार्यकर्ताओं का विश्वास हो तो चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दशहरा का त्यौहार गया है अब हमें भाजपा प्रत्याशी रूपी असत्य है उसे हराना है। फिर तो रामचन्द्रजी आने वाले हैं और दिए जलाकर उनका स्वागत करेंगे। पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल संसद जा चुके हैं। ऐसे में अभी हमारे कार्यकर्ताओं के पास चुनौती है और अवसर भी है। इसे चूकना नहीं है। चौबे ने कहा कि वैशाली नगर में भी कांग्रेस कभी जीत नहीं पाई थी, लेकिन उपचुनाव में फतह हासिल की थी। उन्होंने कहा कि इस बार नया इतिहास बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *