पर्यावरण संरक्षण के लिए रेलवे में प्लास्टिक उपयोग में कमी पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

00 रायपुर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 22 मई से 5 जून तक खुद को रोको खुद को टोको अभियान
रायपुर। रायपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष का अभियान केवल एक दिन तक सीमित न होकर एक विस्तारित चरणबद्ध में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें चरणबद्ध रूप से जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में 26 मई को यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत डब्ल्यू आर एस कॉलोनी एवं रायपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स द्वारा जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक उपयोग में कमी और सिंगल उसे प्लास्टिक के नुकसानों को समझाते हुए रैली निकाली गई । जिसमें मुख्य स्टेशन प्रबंधक सहित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, स्काउट गाइड्स स$फाई कर्मियों, वेंडरों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।नुककड़ मे नेतृत्व एस अरुण मुदलियार, नंदिनी गौंड, पी गोपाल नायडू, जग्गनाथ दास ,माम्पी दास, विमल दास, आकांशा का था स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाया। रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *