मेकाहारा में 700 व कैंसर अस्पताल हेतु 100 बिस्तर स्वीकृत

रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) रायपुर में कितने बिस्तर स्वीकृत हैं और उसका सेटअप क्या है? का सवाल विधानसभा के चौथे दिन सत्तापक्ष के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री से किया। लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) रायपुर में 700 बिस्तर स्वीकृत है साथ ही कैंसर अस्पताल हेतु 100 बिस्तर स्वीकृत है। स्वीकृत बिस्तर के अनुरूप सेटअप की स्वीकृति प्राप्त है। स्वीकृत बिस्तर के अनुरूप सेटअप की स्वीकृति होने के कारण शेष प्रश्नांश की जानकारी निरंक है और चिकित्सालय अंतर्गत 21 विभाग संचालित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *