किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका गिरफ्तार

रायपुर। काफी समय से भाटागांव के इटालिया हाउस के किराए के मकान में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने 1500 रुपये देकर एक युवक को ग्राहक बनाकर किराए के मकान में भेजा और कुछ भी गलत होने पर मिस कॉल कर इशारा देने को कहा, वहीं जब ग्राहक बनकर युवक मकान के अंदर गया और कुछ देर में उसने पुलिस को मिस कॉल कर देह व्यापर की सूचना दी, जिसपर पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और दरवाजा खुलाया, अंदर से चार लड़कियां मिली जिससे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम रुषा खरे पति धनउ खरे उम्र 38 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर पेंड्रावन थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, धनेश्वरी मरकाम पति ध्रुव मरकाम उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम महुआ टिकरा जमगला सरगुजा, बिंदिया सिधार पिता विदुर सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी बेलाडुला जैजैपुर जांजगीर चांपा और सीताबाई बरेठ पति राजू बरेठ 37 वर्ष निवासी रायगढ़ तिरोड़ीमल नगर को गिरफ्तार किया।
रूषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा द्वारा देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 का तीन नोट कुल 1500 तथा रुषा के बैग एवं घर के कमरों से दो नग उस्ताद कंपनी का साबूत कंडोम 5 नग, कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर समक्ष गवाह के जब्त किया गया। अन्य तीन लड़कियों का कथन लेने पर बताएं कि रुषा खरे काम दिलाने वह अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी। इस प्रकार आरोपीगण डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2025 धारा धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *