बेलागंज में सातवें राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर

बेलागंज। बेलागंज विधानसभा में सातवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 44612 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 31250 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 12898 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं।










