मिट्टी ढोने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से दो साल के मासूम की मौत

रायगढ़। कसडोल गांव के घाटोरिया मंदिर के पास शनिवार सुबह मिट्टी ढोने के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलट जाने के कारण उसमें सवार दो साल के मासूम तरुण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज तामनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
लैलूंगा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब सभी लोग मिट्टी ढोने के काम में लगे हुए थे। ट्रैक्टर के पीछे कुछ लोग बैठे हुए थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक पलट गया जिसकी चपेट में आने से 2 साल के तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें बसंत धनवार और अहिल्या धनवार शामिल हैं, सभी लोग ग्राम तनवार के रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन चालक नशे की हालत में था। सूचना के बाद लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कसडोल निवासी गणेश साहू का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *