पत्नी की मौत के बाद के पति ने छोड़ा खाना-पानी, उपचार के दौरान हुई मौत

जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बनियागांव में रहने वाले सुखदेव की धर्मपत्नी फूलमती बघेल ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया, पत्नी की मौत का गम के चलते सुखदेव ने खाना पीना छोड़कर केवल पत्नी के बारे में सोचने के कारण वह बीमार हो गया, उसे मेकॉज में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आज सोमवार को उसकी भी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव के पुत्र उमेश ने बताया कि पिता सुखदेव खेती किसानी का काम करते थे, उनके 5 बच्चों भी अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करते थे, 2 माह पहले मां फूलमती बघेल का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद लगातार उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान मां फूलमती बघेल का निधन हो गया, मां की मौत के बाद पिता का काफी गहरा सदमा लगा, जिसके बाद उसने भी खाना पीना छोड़ दिया, बच्चों के द्वारा बार-बार उन्हें खाने के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कहते रहे, लेकिन पिता सुखदेव पत्नी फूलमती की मौत का गम सह नही पाए और बीमार पड़ गए । उनके उपचार के बाद उन्होने भोजन करना छोड़ दिया, जिसके बाद 28 सितंबर को पिता को मेकॉज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान सुखदेव की भी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *