धान टोकन न मिलने से किसान ने खेत में काटा खुद का गला, हालत गंभीर

महासमुंद। जि़ले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक किसान ने अपनी धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। किसान की हालत गंभीर है और उसे आगे के इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
यह घटना सेनभाठा गाँव में हुई। घायल किसान मनबोध गंडा (65 साल) को 112 एम्बुलेंस की मदद से बागबाहरा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया। फर्स्ट एड के बाद उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान सुबह 8 बजे अपनी गायों को चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसने खेत में अपना गला काट लिया। गाँव वालों ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुँचे।
बताया जा रहा है कि मनबोध पिछले तीन दिनों से अपनी धान बेचने के लिए टोकन लेने की कोशिश में चॉइस सेंटर जा रहा था। किसान के पास 1 एकड़ और 40 डेसिमल खेती की ज़मीन है। टोकन न मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। किसान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *