विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

00 टेस्टिंग कार्य पूर्ण होने के बाद निरंतर मिलेगा पानी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। धरसींवा ब्लाक के नगर गांव निवासी श्री खुमेंद्र वर्मा ने महीने भर से पानी सप्लाई नहीं होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है, लेकिन इसके बाद भी पानी सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है। इससे पूरे गांव के लोग परेशान हैं। इसको लेकर सरपंच से भी शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को जानकारी दी की टंकी की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से ऐसी समस्या आ रही है। एक सप्ताह के भीतर पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। जिसकी जानकारी श्री वर्मा को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *