महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्रि व श्रीमद् भागवत् कथा 19 से, कल आएंगे कथवाचक वागीश महाराज

रायपुर। श्री महामाया देवी मंदिर न्यास के तत्वाधान में 19 से 26 जनवरी तक गुप्त नवरात्रि महोत्सव व श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन पुरानी बस्ती स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में किया गया है। व्यासपीठ पर श्रध्देय मारूतिनंदनाचार्य वागीश जी महाराज मथुरा-वृंदावन वाले 18 जनवरी को संध्या 5 बजे इंडिगो विमान से माना विमानतल पहुंचेंगे। 19 जनवरी को प्रात: 9 बजे श्री महामाया देवी मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना पश्चात भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
जहां रोजाना दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे श्रद्धालुजन कथा श्रवण करेंगे।
न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, आयोजन समिति के समन्वय वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर दुबे, न्यास समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 जनवरी को श्री कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, श्री शुकदेव प्राकट्य, 21 जनवरी को श्री ध्रुव चरित्र, श्री प्रहलाद चरित्र, श्री नृसिंह अवतार, 22 जनवरी को श्री वामन अवतार, श्री रामावतार, भगवती श्री महामाया देवी प्राकट्य, श्री कृष्ण अन्नोत्त, 23 जनवरी को बाललीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 24 जनवरी को महारास कथा, श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव, 25 जनवरी को सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, कथा विश्राम, 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे से श्री गीतापाठ, तुलसी वर्षा, कपिला गौ पूजा, तर्पण, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन, राजभोग-भण्डारा तथा 27 जनवरी को प्रात: 11 बजे गुरु – आयोजक परिवार, मंदिर आचार्य, पुजारीगण, पंडितगण, कर्मचारीगण मिलन, पश्चात विदाई होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *