बीजापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए प्रभारी रेखचंद

बीजापुर। मनरेगा समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा के विराेध में कांग्रेस के दिशा निर्देश पर बीजापुर जिला मुख्यालय में मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करने के लिए कांग्रेस ने जो कार्यक्रम तय किया है, उसके तहत रविवार को जिला मुख्यालय में उपवास व सांकेतिक विरोध किया गया। इसमें बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी संग जगदलपुर के पूर्व विधायक व कार्यक्रम प्रभारी रेखचंद जैन शामिल हुए।
इनके अलावा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालू सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुडियम, बबलू खत्री, सोनू पोयाम, रमेश यालम, दिनेश पुजारी, वेणुगोपाल, प्रवीर डोंगरे, संतोष गुप्ता, शेख रजिया, संजना चौहान, लक्ष्मण कड़ती, ममता पाण्डेय, बी सत्यम्मा, राजकुमार गुप्ता, मनोज यालम, गोलू राठी, बब्बू राठी, राजेश जैन, पुरुषोत्तम सल्लूर व अन्य मौजूद रहे.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *