जोगी कांग्रेस में बगावत , जोगी परिवार के सदस्य का एलान , अधिकृृत प्रत्याशी गुलाब राज के खिलाफ लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव ,

जोगी कांग्रेस में बगावत , जोगी परिवार के सदस्य का एलान , अधिकृृत प्रत्याशी गुलाब राज के खिलाफ लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव ,

मरवाही : – मरवाही विधानसभा एक बार फिर जोगी परिवार के लिए राजनीति का अखाड़ा साबित होने जा रहा है . बताया जा रहा है कि जोगी परिवार के बहुत ही नजदीकी सदस्य ने बगावत कर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है . खबर के बाद जोगी कांग्रेस में हलचल मच गयी है जबकि जोगी कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी ने दो दिन पहले ही गुलाब राज के नाम पर मुहर लगाकर पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है खबर है कि अब परिवार के बहुत ही नजदीक सुखसागर सिंह ने बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने का एलान कर दिया है .

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से मरवाही विधानसभा पर जोगी परिवार का एकक्षत्र राज चला कमोबेश यह सिलसिला पिछले उपचुनावन तक रहा साल 2000 से साल 2020 तक जोगी परिवार से ही मरवाही की जनता ने अपना नेता चुनाव मरवाही सीट से अमित जोगी भी विधायक रह चुके हैं अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा में उपचुनाव में कांग्रेस से केके ध्रुव विधायक बने कांग्रेस नेता के के ध्रुव लगभग 38 हजार के अन्तर से भाजपा नेता को हराया था . वही   जाति विवाद मामले में अमित जोगी का नामांकन निरस्त हो गया  राज्य बनने के बाद यह पहला मौका था जब मरवाही से जोगी परिवार से कोई भी विधायक नही बन सका .

जोगी कांग्रेस ने बनाया गुलाब राज को प्रत्याशी

इस बार जोगी कांग्रेस ने गुलाब राज को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है जानकारी देते चलें कि तीन दिन पहले ही टिकट नहीं मिलने से नाराज गुलाब राज ने कांग्रेस की सदस्यता को छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामा था  अमित जोगी ने दो दिन पहले गुलाब राज को मरवाही विधानसभा के लिए प्रत्याशी चेहरा घोषित कर दिया बताते चलें कि गुलाब राज पिछले विधानसभा में अजीत जोगी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे . जिसमे गुलाब राज की जमानत भी नहीं बची

घर के चिराग ने किया बगावत

खबर मिल रही है कि जोगी परिवार के तथाकथित सदस्य सुखसागर सिंह ने बगावत कर निर्देलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है . बताया जा रहा है कि सुखसागर जोगी परिवार के अभिन्न सदस्य हैं उन्होने एलान किया कि जोगी के नाम को अमर रखने के लिए जोगी परिवार के ही सदस्य को टिकट दिया जाना चाहिए था लेकिन अमित जोगी ने जोगी विरोधी गुलाब राज को टिकट देकर अपमानित किया है जबकि पिछली बार चुनाव के दौरान वादा किया गया था कि उन्हें टिकट दिया जाएगा .

अधिवक्ता ने बताया जोगी परिवार का होगा विधायक

निर्दलीय फॉर्म लेने वाले सुखसागर सिंह के अधिवक्ता विजय मिश्रा ने बताया कि जोगी के नाम को जीवंत और अमर रखने के लिए मरवाही सीट से जोगी परिवार का ही कोई व्यक्ति विधायक होना चाहिए . यही स्व. अजित प्रमोद जोगी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी . विजय मिश्रा ने जानकारी दिया कि जेसीसीजे ने अधिकृत प्रत्याशी का एलान कर दिया है ऐसा किया जाना जोगी के सिद्धान्त खिलाफ है। मरवाही से जोगी परिवार का एक सदस्य  चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में अपना नामांकन भरेगा मरवाही सीट को जीतने के लिए स्व. अजित जोगी का नाम ही काफी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *