रानू, समीर और सौम्या हुए जेल से रिहा

रायपुर। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पूर्व आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया अब से कुछ देर पहले जेल से रिहा हो गए। इनमें से समीर और सौम्या अक्टूबर – दिसम्बर 2022 और रानू जुलाई 2023 से गिरफ्तार थीं। इन सभी को मीडिया से बचाते हुए जेल प्रशासन ने सुबह जेल के पीछे वाले गेट से बाहर निकाला गया। तब तक मीडिया के फोटो जर्नलिस्ट मेन गेट में ही खड़े रहकर उनका इंतजार कर रहे थे।
जेल से बाहर निकलने के बाद किसी ने कोई बयान, प्रतिक्रिया का अवसर नहीं मिला और अपनी अपनी गाडिय़ों में सवार होकर रवाना हो गए। रानू सरकारी कार से देवेन्द्र नगर आईएएस कालोनी स्थित अपने पति जय प्रकाश मौर्य के घर पहुंची। कार से दो बड़े ट्रैवलर बैग में सामान थे। बंगले में मौजूद परिजन व घरेलू नौकरों ने स्वागत के लिए अंदर फूल बिछाए थे। इसी कालोनी में समीर विश्नोई भी रहते हैं वे भी सीधे अपने घर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *