पीजी कॉलेज धरमपुरा में नशामुक्त भारत व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

जगदलपुर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं नशामुक्त भारत अभियान सहित सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स बस्तर के सहयोग से राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में नशे में लिप्त बच्चो के चिन्हांकन, सरंक्षण एवं पुनर्वास हेतु राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी एसओपी के अनुसार एक युद्ध नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए गत दिवस शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा जगदलपुर में नशामुक्त भारत अभियान तथा सड़क सुरक्षा अभियान विषय पर जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में किशोर एवं युवा छात्र-छात्राओं को ड्रग्स एवं अन्य स्वापक औषधि का प्रयोग नहीं करने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा इन मादक पदार्थों के व्यापक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान जिला स्तरीय टास्क फोर्स दल द्वारा पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगरीय प्रशासन, श्रम, स्वास्थ्य, आबकारी, समाज कल्याण विभाग सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाइन हेल्प डेस्क के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों से समन्वय स्थापित कर उक्त मादक पदार्थों के उपयोग की रोकथाम एवं नशा मुक्ति हेतु तैयार कार्ययोजना के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पुलिस विभाग के जवानों द्वारा नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी लघु नाटिका की संदेशपरक प्रस्तुति दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *