राष्ट्रीय स्तर के अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 30 मार्च से

नारायणपुर। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन नारायणपुर में जूनियर लीग का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा जनजातीय बच्चों के लिए न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी बढ़ावा दे रहा है। पिछले एक वर्ष में आश्रम के मैदान में चार बड़े राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रतियोगिताआयोजित किए गए हैं, और अब 30 मार्च से 7 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर के अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें छत्तीसगढ़ की एकमात्र टीम रामकृष्ण मिशन टीम के साथ मिजोरम, मणिपुर और मध्यप्रदेश की प्रमुख टीमों की भागीदारी होगी। आगामी 10 अप्रैल से 27 मई तक स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता भी रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के मैदान में खेला जाएगा जिसमें देशभर से 28 राज्य की टीमें, 7 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 36 टीम छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में खेलने के लिए आ रही हैं। बच्चों के प्रशिक्षण में कोच हनुमंत राव और तुहिन लाहा अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आश्रम प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि अबूझमाड़ के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी क्षमता को साबित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *